फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सड़क किनारे मृत मिला तेंदुआ, सड़क दुर्घटना की आशंका, वन विभाग ने अभिरक्षा में लिया शव

Wed, 26 Feb 2025 05:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बेहट थानाक्षेत्र में जनता रोड पर कोतवाली क्षेत्र के गांव करौंदी के पास सड़क किनारे एक मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
मृत मिला तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में जनता रोड पर कोतवाली क्षेत्र के गांव करौंदी के पास सड़क किनारे एक मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। 

विज्ञापन


सदर सामाजिक वानिकी रेंज क्षेत्र में गुलाब सिंह के ट्यूबवैल के पास गांव करौंदी के ग्रामीणों ने एक तेंदुए को मृत अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। मृत तेंदुए के मुंह पर चोट लगी थी।

टीम शव को अभिरक्षा में लेकर रेंज कार्यालय ले गई। डीएफओ शुभम सिंह ने बताया, कि मृतक तेंदुआ मादा है। वयस्क है या शावक इसके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्ट्या मौत की वजह सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें