शिवालिक पहाड़ियों में दून हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। श्रोत यात्री
बिहारीगढ़/छुटमलपुर। दून हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच दो ट्रकों के थोड़े अंतराल के अंतर में खराब होने के चलते जाम लग गया। करीब छह घंटे तक अवागमन प्रभावित रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से खराब ट्रकों को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर डाट काली मंदिर से पहले मंगलवार दोपहर दो ट्रक कुछ दूरी पर खराब हो गए। इसके चलते मार्ग वन वे हो गया। इसी दौरान कुछ वाहन चालकों ने एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में वनवे हुए मार्ग पर आमने-सामने वाहन फंसा दिए, जिसके बाद जाम लग गया। थोड़ी ही देर में दोनों तरफ कई-कई किमी तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। बिहारीगढ़ थाना पुलिस जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से खराब हुए ट्रकों को हटवा कर साइड कराया, जिसके बाद शाम छह बजे आवागमन सुचारू हो सका। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में बैठे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को हुई।
बता दें, कि इस क्षेत्र में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं है। ऐसे में जाम में फंसे लोगों को अपने प्रियजनों से संपर्क भी नहीं हो सका। लखनऊ से बेटी की शादी करने देहरादून जा रहे अंकुर शर्मा ने बताया कि शाम को उनके यहां बैंक्वेट हाल में बरात आनी है वह एक बजे देहरादून के लिए चला था, लेकिन चार बजे पहुंच सका