मजदूरों ने निकाला बाहर, तब तक हो चुकी थी मौत
हादसा होते ही आसपास काम कर रहे मजदूर मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद अमित को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ईंट भट्टे पर अफरा-तफरी मच गई।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक नट बद्दी जाति से था और उसके परिवार में दो वर्षीय और चार वर्षीय दो बेटियां हैं। अमित परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।