फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जनेश्वर प्रसाद की पोस्ट ने बढ़ाईं दावेदारों की धड़कनें, कहा- बसपा ने कोई टिकट फाइनल नहीं किया

Mon, 19 Dec 2022 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर सहारनपुर से बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद की एक पोस्ट ने नेताओं और दावेदारों की धड़कनें तेज कर दी हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी की घोषणा को लेकर भी उठापटक तेज हो गई है।
विज्ञापन
जनेश्वर प्रसाद की पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर भले ही संशय बरकरार हो लेकिन नेताओं और दावेदारों की धड़कने तेज हैं। वहीं सहारनपुर में निकाय चुनाव को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने हाल ही में सोशल मीडिया हेंडल से की गई पोस्ट से सियासी सरगरमियां बढ़ा दी हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा के टिकट पर प्रत्याशी की घोषणा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ठंड बढ़ी, पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़, बदमाशों ने शोरूम में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि बसपा ने निकाय चुनाव के लिए  अभी कोई टिकट फाइनल नहीं किया है। अभी किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। यदि कोई खुद को बसपा का प्रत्याशी बताता है या फिर किसी होर्डिंग पर लिखा पाया जाता है तो उस पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जनेश्वर प्रसार की इस पोस्ट से सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के दावेदार अपनी-अपनी तालठोक रहे हैं, लेकिन बसपा जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साफ कह दिया है कि कोई भी कार्यकर्ता बसपा के सिंबल पर प्रचार न करें। अभी किसी का टिकट फाइनल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें