फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 20 हजार रुपये लेता दरोगा गिरफ्तार, केस से सरकारी कर्मचारी का नाम काटने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

Fri, 20 Dec 2024 05:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

एंटी करप्शन टीम ने टेशन लाल को रंग लगे 20 हजार रुपये दरोगा को देने के लिए दिए। जैसे ही दरोगा ने रुपये पकड़े, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन टीम ने थाना रामपुर मनिहारान में तैनात दरोगा को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दरोगा ने एफआईआर से सरकारी कर्मचारी का नाम काटने के नाम पर 35 हजार की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

 

थाना रामपुर मनिहारान में दरोगा जसवीर सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पीड़ित टेशन लाल सिंचाई विभाग में तैनात है। पीड़ित के भाई झल सिंह का पेड़ कटवाने को लेकर गांव में विवाद हो गया था। दूसरे पक्ष ने झल सिंह और टेशन लाल का नाम भी लिखवा दिया था। टेशन लाल का आरोप है कि दरोगा जसवीर सिंह ने उसका नाम कटवाने के लिए 35 हजार की रिश्वत मांगी थी।
 
विज्ञापन

टेशन लाल ने बताया कि उसके पास दरोगा का फोन गया था। उसने दरोगा को बताया कि मैं मौके पर मौजूद नहीं था तो मेरा नाम क्यों लिखा हुआ है। मैं सिंचाई विभाग में सरकारी कर्मचारी हूं मेरा नाम कटवा दीजिए। इसके एवज में वह रिश्वत मांगने लगा। शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछा दिया। जैसे ही टेशन लाल ने रिश्वत के 20 हजार रुपये दिए, एंटी करप्शन टीम ने दरोगा जसवीर सिंह को रंगेहाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें