सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान के तहसील क्षेत्र के ब्लॉक नानौता के गांव शेखपुरा में आंगनवाड़ी केंद्र से वितरित दलिया के पैकेट में कीड़े निकलने की शिकायत के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम डॉ. पूर्वा ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और दलिया के सैंपल लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच के लिए सौंपे।
शिकायतकर्ता अनुज कुमार की पत्नी अनीता और भाभी सरिता ने दलिया में कीड़े निकलने की सूचना दी थी। शिकायत के बाद एसडीएम डॉ. पूर्वा ने केंद्र के पोषाहार वितरण रजिस्टर की भी जांच की। कुल मिलाकर शेखपुरा के एक, नानौता के एक और रामपुर मनिहारान के एक दलिया पैकेट सहित तीन सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे गए हैं।