पार्वती घाटी के डढेई गांव में दो घरों में भड़की आग।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
चिलकाना के गांव दूधगढ़ में घर में सो रहे पिता-पुत्री को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में पिता-पुत्री बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गांव दूधगढ़ निवासी कादिर ने बताया कि शनिवार रात उसके पिता समा, बहन दिलकश घर पर थे। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। रात्रि में गांव के ही दो लोग उसके घर पहुंचे, दरवाजा खटखटाकर पिता, बहन को जलाने की धमकी दी। कुछ देर बाद आए दोनों आरोपियों ने मकान के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
आग की जद में आकर कमरे में सो रहे उसके पिता, बहन झुलस गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, उसी समय दोनों आरोपी मौके से भाग गए। गांव के लोगों ने उसके पिता और बहन को झुलसी हुई हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में शिवाजी पर भड़काऊ पोस्ट करने पर बुलाई पंचायत में चलीं गोलियां, दो घायल, सांप्रदायिक तनाव
कादिर ने बताया कि वह और उसका भाई लुधियाना में रहकर मजदूरी करते हैं। जब उन्हें इस घटना का पता चला तो वह सीधे मेडिकल कॉलेज पिलखनी पहुंचे। कादिर ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये बोलीं सीओ
मामले में तहरीर मिली है, जिसमें दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना क्यों की गई, इसकी भी जांच करते हुए पुलिस की हर पहलू पर नजर है।
- प्रिया यादव, सीओ सदर