Saharanpur: डाक कांवड़ की स्पीड 40 से ज्यादा तो कटेगा चालान, जानें क्या तय किए गए हैं नियम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 16 Jul 2025 08:19 PM IST
सार
Kanwar yatra: मंडल से 112 डाक कांवड़ संघ हरिद्वार गंगाजल लेने जाएंगे। दुर्घटना रोकने के लिए रम्बल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर स्टिकर, वाटर क्रैश बैरियर लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से हर स्तर पर व्यवस्था की गई है।
देहरादून रोड पर शिवजी की बड़ी कांवड़ लेकर आते शिवभक्त।
- फोटो : अमर उजाला
आगामी एक-दो दिनों में डाक कांवड़ का दौर शुरू हो जाएगा। सड़क हादसे रोकने के लिए डीआईजी अभिषेक सिंह की तरफ से प्लान तैयार किया गया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली से गुजरने वाली डाक कांवड़ की स्पीड 40 किमी प्रतिघंटा निर्धारित की गई है। इससे अधिक स्पीड में डाक कांवड़ियां चले तो वाहन का चालान किया जाएगा।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि सहारनपुर से 67, मुजफ्फरनगर से 22, शामली से 23 डाक कांवड़ संघ हरिद्वार जल लेने जाएंगे। इनके साथ 207 बाइक, 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 31 पिकअप, 55 डीसीएम-कैंटर जाने का प्रस्ताव है। कांवड़िये 19 जुलाई से डाक कांवड़ शुरू करेंगे। 22 व 23 जुलाई की मध्य रात्रि हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटेंगे और मुख्य मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।
वहीं सहारनपुर जैसे निकटवर्ती जिलों के कुछ कांवड़िए 23 जुलाई को ही प्रस्थान कर जल लेकर लौटने की योजना में हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हॉट स्पॉट चिह्नित कर रम्बल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर स्टिकर, वाटर क्रैश बैरियर लगाए गए हैं। थानों में डाक कांवड़ियों का रजिस्टर तैयार किया गया है। गोष्ठी में डाक शिवभक्त पारस, अमित चौहान, अंकुर बालियान, मोहित कुमार, सौरभ, गौरव ने अपने अनुभव साझा किए।
डाक कांवड़ियों के लिए निर्देश
- प्रस्थान से पूर्व मेडिकल फिटनेस जांच अनिवार्य।
- डीजे की ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट से अधिक न हो।
- निर्धारित मार्ग का ही प्रयोग करें, गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक न हो।
- डंडा, त्रिशूल, बेसबॉल बैट आदि ले जाना वर्जित है।
- नशे का सेवन न करें।
- बाइकों में साइलेन्सर निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध है।
- चोरी की सस्ती बाइकों के झांसे में न आएं।