शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। मृतक की बाइक, बैग और पर्स गायब था। गले पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गंगोह निवासी अंकित (32) पुत्र भोपाल सिंह गंगोह में ही नानौता रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के लोन डिपार्टमेंट में काम करता था। मंगलवार को वह ड्यूटी पर गया था। शाम पांच बजे बैंक से निकलने के बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने रात नौ बजे तक इंतजार करने के बाद थाने पहुंचकर लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने 24 घंटे इंतजार करने की बात कहकर परिजनों को वापस भेज दिया।