फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर आईटीबीपी के हवाले रहा सहारनपुर

विज्ञापन
अयोध्या का फैसला आने के बाद मिश्रित आबादी वाले कुतुबशेर थाना अंतर्गत क्षेत्र में रात में अर्द्घ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
आईटीबीपी के हवाले रहा सहारनपुर
विज्ञापन

सहारनपुर। अयोध्या मामले को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर पुलिस-प्रशासन शनिवार सुबह से ही चौकन्ना रहा। सहारनपुर के कई इलाके आईटीबीपी के हवाले कर दिए गए। शहर से लेकर देहात तक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतरे। गली-मोहल्ले में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की गश्त होती रही। 100 डायल और चीता बाइक पुलिस भी बाजारों में घूमती रही। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रही। कड़ी सुरक्षा के बीच बाजार खुले, लेकिन रौनक गायब रही।
सहारनपुर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई। बाजारों में गश्त की गई। विशेषकर कुतुबशेर, मंडी कोतवाली और नगर कोतवाली क्षेत्र में अधिकारियों की तैनाती की गई। डीएम आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार लोगों के संपर्क कर शांति की अपील करते रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

नकुड़ में पुलिस रही मुस्तैद
नकुड़। शनिवार सुबह से ही कस्बे के पुराना बस अड्डे, बस अड्डे, तहसील चौक, होली चौक आदि मिलीजुली आबादी वाले एरिया में सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश मौर्य (ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी) के नेतृत्व में पुलिस डटी रही। कोतवाल सुशील सैनी के साथ सब सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों में लोगों से शांति व्यवस्था को कायम रखने की अपील करते दिखाई दिए। शनिवार को प्रतिदिन की तरह बाजारों में दुकानें खुली रहीं।
बिहारीगढ़ में संवदेनशील गांवों में फ्लैग मार्च
बिहारीगढ़। बिहारीगढ़ में रोजमर्रा की तरह बाजार तो खुले, लेकिन चहल पहल कम थी। अतिसंवेदनशील गांव कुरढीखेड़ा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांति की अपील की। सीओ रजनीश उपाध्याय ने क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया। फैसले का सभी वर्गों ने स्वागत किया।
चिलकाना में जमे रहे अफसर
चिलकाना। चिलकाना में सतर्कता रही। सीडीओ प्रणव सिंह, एसपी ट्रैफिक अपर्णा गुप्ता, थाना प्रभारी मनीज चौधरी ने फोर्स के साथ सड़कों पर मार्च किया। थाना क्षेत्र में तैनात सेक्टर प्रभारी जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, सह प्रभारी राजेश सैनी प्रवक्ता, सुरेंद्र पाल, जुबैर खान, प्रभारी इंसपेक्टर विनोद कुमार, 36 एसपीओ गश्त करते रहे। अफसर दुकानदारों को हिदायत देते रहे कि ज्यादा आदमी एकत्र न हों।
यूपी-हरियाणा और उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग
सरसावा। यूपी-हरियाणा और उत्तराखंड के बार्डर पर पुलिस मुस्तैद रही। हर वाहन की चेकिंग करने के बाद ही सहारनपुर में आने दिया। हरिद्वार, उत्तराखंड जाने वाले यूपी के गागलहेड़ी बार्डर, देहरादून जाने वाले बिहारीगढ़ बार्डर और हरियाणा जाने वाले सरसावा से लगते बार्डर पर जबरदस्त चेकिंग की गई। अंबाला रोड पर यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित सरसावा थाने की शाहजहांपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज ने बताया कि इस दौरान बारात की गाड़ियां भी आईं, जिनमें दूल्हे सवार थे लेकिन किसी भी वाहन को बिना चेकिंग नहीं जाने दिया।
सोशल मीडिया पर साइबर सेल की रही निगरानी
सहारनपुर। अफवाह फैलाने वाले एवं सोशल मीडिया पर पोस्ट पर निगाह रखी गई। साइबर सेल में करीब 12 अधिकारियों की टीम को फेसबुक, व्हॉट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर निगाह रखने को तैनात किया गया। एसएसपी ने बताया कि अब से पूर्व जिले में सोशल मीडिया का गलत उपयोग करने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से रखी संवेदनशील इलाकों पर नजर
सहारनपुर। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील सहित मिश्रित आबादी में पुलिस अधिकारियों ने ड्रेेन कैमरों से नजर रखी। कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां शरारती तत्व किसी गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं। नजर रखने के लिए एक दर्जन ड्रोन कैमरे लगाए गए थे। ढोलीखाल, खानआलमपुरा, अरबी मदरसा क्षेत्र, मंडी समिति, छत्ता जम्बूदास, चिलकाना रोड, खाताखेड़ी, जैन कॉलोनी, घंटाघर समेत कई इलाकों में कड़ी सतर्कता रखी गई।

सरसावा में अम्बाला रोड़ पर पसरा रहा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

शहीदगंज बाजार में दोपहर के समय पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

अम्बाला रोड मर्किट में तैनात आईटीबीपी के जवान- फोटो : SAHARANPUR

तैनात आईटीबीपी के जवानो से वार्ता करते एसएसपी दिनेश कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें