फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: कलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद शांति से हुई जुमे की नमाज, जामा मस्जिद पर भारी पुलिस बल तैनात

Fri, 11 Sep 2026 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में कलेक्ट मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही। जामा मस्जिद पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन से निगरानी की गई। नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
नमाज के बाद मस्जिद से निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कलेक्ट मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद जुमे की नमाज को लेकर पूरे जिले में पुलिस अलर्ट रही। महानगर में खासतौर पर जामा मस्जिद पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने नमाज से पहले और दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्रोन के जरिये भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

विज्ञापन

 

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
नमाज से पहले एसएसपी ने लिया सुरक्षा जायजा
नमाज से पहले एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जामा मस्जिद और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद नमाज के दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर
सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन के जरिये इलाके की निगरानी की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे। जामा मस्जिद के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
एक बजे शुरू हुई नमाज, 20 मिनट में हुई पूरी
जुमे की नमाज दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई और 1:20 बजे संपन्न हो गई। नमाज के दौरान अमन और शांति के लिए दुआ की गई। इसके बाद अकीदतमंद एक-एक करके मस्जिद से बाहर निकलते रहे। नमाज के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई और शहर में शांति व्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें