फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: चार भाइयों ने युवक को मौत के घाट उतारा, हत्या की वजह है पानी, पर कैसे...

Mon, 16 Sep 2024 07:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

हैंडपंप पर पानी लेने के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। आरोप चार भाइयों पर लगा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
death - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबेहटा इस्माईलपुर उर्फ पठानपुरा में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या का आरोप चार सगे भाइयों पर है। पुलिस ने मृतक के ममेरे भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 

मृतक बबलू (32) पुत्र ओमप्रकाश पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना बुग्गावाला क्षेत्र के गांव हरिपुर टोंगियो का रहने वाला था। वह यहां अंबेहटा इस्माईलपुर में अपनी मां के साथ रहकर मजदूरी करता था। रविवार शाम बबलू की गांव के ही जितेंद्र से हैंडपंप से पानी भरने को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय तो गांव के लोगों ने मामला निपटा दिया था। आरोप है कि सोमवार सुबह जब बबलू हैंडपंप से हाथ मुंह धोकर घर की तरफ जा रहा था, तभी जितेंद्र और उसके भाइयों ने हमला कर दिया।
 
विज्ञापन

बबलू के ममेरे भाई समय सिंह पुत्र बनारसी ने बताया कि बबलू के सिर में धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस उसे लेकर बेहट सीएचसी गई थी, जहां से बबलू को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बबलू की मौत हो गई। बबलू अविवाहित था। 
एसएसपी सागर जैन का कहना है कि समय सिंह की तरफ से आरोपी जितेंद्र, उसके भाइयों शुभम, दिलीप व कुलदीप पुत्रगण नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें