घायलों को सीएचसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली गंगोह पुलिस ने मौक पर पहुंचकर ट्रक कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि घना कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटना हुई है।
वहीं, इसी मार्ग पर मोड गेट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इसके अलावा अंबेहटा-सहारनपुर मार्ग पर बीराखेड़ी में दो छात्रों की बाइकों की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।
इन चारों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि दो युवकाें की मौत हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।