कमेले के पास पीर वाली गली में एक मकान बंद पड़ा है। पड़ोसी ने अपनी छत से भ्रूण देखा तो शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।
कोतवाली मंडी क्षेत्र की एक कॉलोनी में बंद मकान की छत पर बुधवार शाम एक कन्या भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन
कमेला स्थित पीर वाली गली में एक मकान काफी दिनों से बंद पड़ा है। उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने देखा कि बंद मकान की छत पर कुछ पड़ा है। ध्यान से देखा तो वह भ्रूण था। उसके शोर मचाने पर कुछ ही देर में मौके पर कई लोग आ गए। उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
देखते वाले कह रहे थे कि किसी अविवाहित लड़की का गर्भपात हुआ होगा, जिससे भ्रूण को ज्यादा दूर नहीं ले सका सके और छत पर फेंककर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस सीसीटीवी भी चेक कर रही है, जिससे भ्रूण फेंकने वाले का पता चल सके।