फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बाप-बेटे ने तीन कुत्तों को पीट-पीटकर मार डाला, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 24 Jun 2025 08:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

शशिनगर के लोगों ने कोतवाली में शिकायत करते पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गली में गुजरते समय भौंकने से परेशान होकर बाप-बेटे ने तीन कुत्तों को पीट-पीटकर मार डाला। मोहल्लेवासियों ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

सोमवार रात देवबंद के शशिनगर के लोग इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे। तारावती, रत्नी, मुकेश और धर्मपल्ली आदि ने बताया कि उन्होंने मोहल्ले में सुरक्षा की वजह से पांच कुत्ते पाले हुए हैं। सभी लोग मिलकर उनकी देखभाल करते हैं और खाने पीने का ख्याल रखते हैं। 
 

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने तीन कुत्तों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने इतना मारा कि तीनों की मौत हो गई। जब शोर सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी गालीगलौज करनी शुरू कर दी।
 
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई की बात कही तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। बताया कि पिता-पुत्र कुत्तों के भौंकने से परेशान रहते थे और पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। उसके आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें