लोहे की रॉड से किया हमला
विवाद बढ़ने पर सुभाष ने अपने बेटे हिमांशु के साथ मिलकर मीनू पर लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर दिया। हमले के बाद मीनू गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया और रातभर घर पर ही पड़ा रहा।
सुबह हुई मौत, आरोपी फरार
सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी यमुनानगर में रह रहे तीसरे भाई सतीश को दी। सतीश के गांव पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामला दर्ज, जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सतीश की तहरीर पर आरोपी सुभाष और उसके बेटे हिमांशु के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।