फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: तेज रफ्तार डंपर का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, मजदूर की मौके पर मौत

Thu, 30 Apr 2026 10:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के छुटमलपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार मजदूर इरशाद उर्फ भूरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार मजदूर की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर डंपर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


भूसा लेकर गांव लौट रहे थे मजदूर
जानकारी के अनुसार हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे हरिद्वार जिले की अमानतगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ। गांव रसूलपुर निवासी इरशाद उर्फ भूरा (45) अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गांव हसनावाला से भूसा भरकर फतेहपुर थाना क्षेत्र के अपने गांव रसूलपुर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: Meerut: अंग्रेजों के जमाने के मोहल्लों के बदलेंगे नाम, साफ होगा आबू नाला; कैंट की बोर्ड बैठक में हुए ये फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर ने मारी साइड
बताया गया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नानकसर ढाबे के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इरशाद सड़क पर गिर गया और डंपर के नीचे आकर कुचल गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस पहुंची, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें