शाहपुर गाड़ा नदी के रपटे पर पानी उतरने का इंतजार करते राहगीर।
- फोटो : अमर उजाला
शिवालिक पहाड़ियों पर हुई मूसलाधार बारिश के चलते शाकंभरी, बादशाहीबाग, शफीपुर, खुवासपुर व शाहपुर गाडा सहित सभी नदियों में दोपहर के समय अचानक पानी का सैलाब आ गया। शाहपुर गाड़ा नदी के बहाव में तो एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी बह गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
शाहपुर गाड़ा रपटे पर नदी में बहती ट्रैक्टर-ट्रॉली।
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते कई गांवों का संपर्क घंटों तक तहसील मुख्यालय से कटा रहा। गांव जाटोंवाला में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कालेज पर बने पुल पर गांव की तरफ पानी की रोक के लिए बनाया गया अस्थायी बांध भी पानी की तेज धार में बह गया। इससे गांव की आबादी में पानी घुसने का खतरा पैदा हो गया है।
बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शिवालिक पहाड़ियों से अलर्ट के बाद सायरन बजाकर श्रद्धालुओं को अलर्ट कर दिया। भूरादेव बाढ़ चौकी पर तैनात पुलिस से श्रद्धालुओं को भवन की तरफ न आने ले लिए सचेत कर दिया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक लिया। पुलिस ने एक घंटा तक श्रद्धालुओं को रोके रखा और पानी कम होने पर ही मां के दर्शनों को जाने दिया। गांव शफीपुर नदी, बादशाहीबाग नदी, पाडली नदी में भी पानी का तेज सैलाब आया। गांव शाहपुर गाडा के किनारे पर राहगीर कई घंटे तक नदी पार करने के लिए पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। गांव खुवासपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग की नदी गांव मगनपुरा, जानीपुर, रहणा, हिन्दुवाला, डाडल व बादशाहीबाग आदि कई गांवों का संपर्क घंटों एक दूसरे से कटा रहा।