फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: 4.32 करोड़ की स्मैक बरामद, 20 हजार का इनामी तस्कर दबोचा, रेलवे ट्रैक के पास गिरफ्तारी

Wed, 26 Nov 2025 02:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार के इनामी नशा तस्कर आसिफ को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 4.32 करोड़ की स्मैक, कार, नकदी और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में पुलिस के ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रेलवे की छोटी लाइन के पास से 20 हजार रुपये के इनामी नशा तस्कर आसिफ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 4.320 किलो स्मैक, एक कार, सात हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 4.32 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 26 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

छोटी लाइन के पास से आरोपी पकड़ा गया
बुधवार को पुलिस लाइन में एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव और उनकी टीम ने मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सरकारी कोटे की दुकान के पास से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ मौके पर ही मुकदमा दर्ज किया गया।

झारखंड से आता था कच्चा माल, कई जिलों में सप्लाई
पूछताछ में आरोपी आसिफ ने खुलासा किया कि उसका एक साथी झारखंड से कच्चा माल लाकर स्मैक तैयार करता था। आसिफ अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर यह सप्लाई विभिन्न जिलों में करता था, जिससे उन्हें भारी मुनाफा मिलता था। एसएसपी के अनुसार आरोपी पर बरेली में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब उसके नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें