छोटी लाइन के पास से आरोपी पकड़ा गया
बुधवार को पुलिस लाइन में एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव और उनकी टीम ने मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सरकारी कोटे की दुकान के पास से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ मौके पर ही मुकदमा दर्ज किया गया।
झारखंड से आता था कच्चा माल, कई जिलों में सप्लाई
पूछताछ में आरोपी आसिफ ने खुलासा किया कि उसका एक साथी झारखंड से कच्चा माल लाकर स्मैक तैयार करता था। आसिफ अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर यह सप्लाई विभिन्न जिलों में करता था, जिससे उन्हें भारी मुनाफा मिलता था। एसएसपी के अनुसार आरोपी पर बरेली में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब उसके नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।