फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दो सगी बहनों समेत चार बच्चों के मुंह पर कुत्ते ने नोचा, बुरी तरह लहूलुहान हुए मासूम

Thu, 07 Nov 2024 03:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

बच्चों की हालत इतनी बुरी हो चुकी थी कि उनका रोना देखा भी नहीं जा रहा था। वे दर्द में कराह रहे थे। डॉक्टरों ने जब खून से सने चेहरे पर दवाई लगाई तो उनकी चीख निकल गई। 
विज्ञापन
जानकारी देता एक बच्चे का परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोह के संगाठेड़ा गांव में मदरसे से घर लौट रही दो सगी बहनों समेत चार बच्चों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से करनाल रेफर कर दिया गया। दोनों सगी बहनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुत्तों के आतंक से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन

जैनब (6) व सुमैया (4) पुत्री युनूस, सादान (4) पुत्र सारिक और नबिया (6) पुत्री मुर्सलीन गांव संगाठेड़ा के एक मदरसे में पढ़ती हैं। बृहस्पतिवार को मदरसे से चारों वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक खूंखार आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। चारों मासूम बुरी तरह से घायल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोगों ने कुत्ते को खदेड़ कर उन्हें बचाया। जैनब और सुमैया को बुरी तरह से काटा गया। 
 
विज्ञापन

घायल अवस्था में सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्चों को करनाल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जैनब और सुमैया की हालत गंभीर बनी हुई है। ये दोनों सगी बहने हैं। वहीं, क्षेत्र में लगातार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें