फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जिला अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, जमकर हुआ हंगामा, चार घंटे हड़ताल पर बैठे डाॅक्टर स्टाफ

Sat, 05 Oct 2024 12:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनुपर में डाॅक्टर के देरी से पहुंचने पर विवाद हो गया। मारपीट के विरोध में डाॅक्टर व स्टाफ  कई घंटे हड़ताल पर बैठे रहे। सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर डाॅक्टर व स्टाफ शांत हुए।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के एसबीडी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में डॉक्टर के देरी से पहुंचने पर हंगामा खड़ा हो गया। तीमारदारों ने डॉक्टरों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर डाली। मारपीट के विरोध में डॉक्टर तीन से चार घंटे काम छोड़कर इमरजेंसी के बाहर खड़े हो गए। पता लगते ही सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और तीमारदारों व डॉक्टरों को समझाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार की देर रात एसबीडी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में परिजन अपने मरीज को गंभीर हालत में लेकर पहुंचे। मरीज के तीमारदारों ने डॉक्टर को बुलाया। आरोप है कि डॉक्टर देरी से पहुंचे। इसके बाद तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। बाद में पहुंचे डॉक्टर के साथ भी तीमारदारों ने मारपीट कर डाली।

यह भी पढ़ें: Meerut: सरूरपुर में ATS और दिल्ली पुलिस की छापेमारी, एक युवक को उठाया, पाकिस्तान से जुड़ रहे तार
विज्ञापन


रात करीब एक बजे तक अस्पताल में डॉक्टर और तीमारदारों के बीच विवाद होता रहा। इसके बाद जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक सहित अन्य डॉक्टर इकट्ठा हो गए। डॉक्टर, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारी इमरजेंसी वार्ड, ट्रामा सेंटर को छोड़कर बाहर खड़े हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को नहीं देखा। जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, सीओ द्वितीय मुनीश चंद्र सहित थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों का आरोप है कि तीमारदारों ने महिला स्टाफ के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें