फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: चंदे पर विवाद, आधी रात को घर में घुसकर दो लोगों को गोली मारी, 11 घंटे तक घटना को छिपाती रही पुलिस

Sun, 10 May 2026 11:04 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

देवबंद के नूनाबड़ी गांव में छत के रास्ते घर में घुसकर हमलावरों ने शान और अब्दुल को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अब्दुल अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़गांव स्थित नूनाबड़ी गांव में हमलावरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मकान मालिक और एक रिश्तेदार घायल हो गए। फायरिंग की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस ने घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 

नूनाबड़ी गांव निवासी शान उर्फ भोला अपने रिश्तेदार अब्दुल के साथ शुक्रवार रात अपने घर सो रहा था। बताया जाता है कि करीब दो बजे हमलावरों ने उसके मकान के पीछे से छत पर चढ़कर फायरिंग की। गोली लगने से दोनों लोग घायल हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन जाग होने पर हमलावर खेत के रास्ते भाग गए। रात में कई राउंड फायरिंग हुई तो लोग घरों से बाहर निकल आए।
 

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भोला उर्फ शान की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि 28 मार्च 2025 में दो पक्षों के बीच मदरसे के चंदे को लेकर विवाद हुआ था। फायरिंग की भी यही वजह बताई जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती हुए अब्दुल ने बताया कि एक साल पहले झगड़ा हुआ था। इसके चलते ही कुछ लोगों ने फायरिंग की।
 

11 घंटे तक फायरिंग से इन्कार करती रही पुलिस
हैरत की बात यह है फायरिंग की घटना के 11 घंटे बाद तक पुलिस जानकारी से इन्कार करती रही। बाद में पुलिस को जानकारी होने पर भी पुलिस घटना को संदिग्ध मानती रही।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
नूनाबड़ी गांव में फायरिंग की घटना संदिग्ध लग रही है। पुराना विवाद की भी जांच कराई जा रही है। अभी तक पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस भी हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
- अभितेष सिंह, सीओ देवबंद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें