फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: आसाराम बापू आश्रम में संचालक की हत्या, सेवादार ने मारी सिर में रॉड, 5 लाख के विवाद में वारदात

Fri, 15 May 2026 07:20 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

थाना कुतुबशेर में अंबाला रोड पर आसाराम बापू आश्रम है, जहां कई साल से ओडिशा का रहने वाला भरत गुप्ता संचालक था। आश्रम के सेवादार गौरव से उसका पांच लाख रुपये के लेनदेन का मामला था, जो भरत गुप्ता की हत्या की बजह बना। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम संचालक भरत गुप्ता (35) के सिर में सेवादार ने लोहे की रॉड मार दी। गंभीर हालत में संचालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों के बीच रुपयों का लेनदेन था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर आसाराम बापू का भक्त वात्सल्य नाम से आश्रम है। आश्रम में ओडिशा निवासी भरत गुप्ता पिछले कई वर्षों से यहां का कामकाज देख रहा था। सेवादार गौरव आश्रम में भरत गुप्ता से पांच लाख रुपये मांगने गया था। आश्रम में पहुंचने पर भरत गुप्ता दवाई वितरण कक्ष में बैठा था। रुपये मांगने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान गौरव ने दवाई वितरण कक्ष में रखी लोहे की रॉड से भरत के सिर तीन-चार बार वार किए। गंभीर चोट लगने से भरत मौके पर ही गिर पड़ा।
 

आश्रम में मौजूद लोगों ने उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अंबाला के मुलाना स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने आश्रम पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
 

पुलिस ने आरोपी गौरव निवासी लेबर कॉलोनी को रेलवे लाइन किनारे बनी टीनशेड से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर अंबाला रोड पर नहर पटरी किनारे झाड़ियों से लोहे की रॉड भी बरामद कर ली। मृतक के परिजन भी पहुंच गए हैं।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
गौरव व भरत के बीच पांच लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उससे हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद की गई। 
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें