फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पूरे गांव में तलाशती रही परेशान मां... घर के सामने तालाब में मिला चार साल के मासूम का शव

Wed, 18 Dec 2024 02:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

मासूम आतिफ अपने ननिहाल में आया हुआ था। वह मंगलवार दोपहर से लापता था। गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई, तब जाकर उसका शव मिला। ग्रामीणों ने तालाबा की बाउंड्री कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
आतिफ का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोह में मंगलवार दोपहर से लापता चार साल के बालक आतिफ पुत्र फैजान का शव बुधवार सुबह घर के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ। आतिफ अपनी ननिहाल में आया हुआ था। 
विज्ञापन

 

बालक के मामा गुलबहार ने बताया कि उसकी बहन उजमा पास ही दूसरी गली में रहती है। एक सप्ताह पूर्व आतिफ के नाना यूनुस की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद बहन बच्चों सहित उनके घर आई हुई थी। मंगलवार दोपहर आतिफ घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। काफी देर तक बच्चे को खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तालाब में डूबने की आशंका के बाद शाम को गोताखोर बुलाए गए। तालाब में तलाश कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह एक बार फिर तालाब में गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की। करीब साढे़ आठ बजे तालाब से बच्चे का शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। 

विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
मोहल्ला निवासी रालोद नेता हाजी सलीम कुरैशी, नदीम कुरैशी और सभासद पति दानिश कुरैशी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बच्चे के चाचा गुफरान और मोहल्ले वासियों हामिद, अब्दुल मलिक, मुकर्रम, तौफीक, यासीन और जैद आदि ने तालाब की चारदीवारी ना होने पर नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। दानिश कुरैशी ने बताया कि तालाब की चारदीवारी के निर्माण के लिए काफी समय पूर्व टेंडर पास हो चुका है। इसके बावजूद नगर पालिका ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। लोगों ने प्रशासन की इस लापरवाही पर कड़ा रोष जताया और तुरंत चारदीवारी बनाने की मांग की।

तीन दिन पूर्व भी डूब गया था इसी परिवार का एक और बालक
तीन दिन पहले भी इसी परिवार का एक और बच्चा आकिब तालाब में गिर गया था। उस समय एक बालिका ने शोर मचाकर उसकी जान बचा ली थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें