फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े वारदात: सहारनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर की हत्या, मचा कोहराम

Wed, 13 Apr 2022 02:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारन क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्र की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर सरेआम बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्र वंश (16) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी बिल्लू का पुत्र वंश (16) गोचर कृषि इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का छात्र था। वंश बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे हाईवे पर स्थित मदर लैंड स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार उसे गोली मारकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: मजाक बना मौत की वजह: कहासुनी में मारे दो मुक्के, चली गई युवक की जान, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से कस्बे में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है आसपास लगे सीसीटीवी में भी हमलावरों को तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें