विलाप करते परिजन और छात्र का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के अंबेहटा क्षेत्र से लापता हुए बीकॉम के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि छात्र रोहित ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहा था। वहीं जवान बेटे की लाश देख परिजनों की रूह कांप उठी। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की।