फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पनियाली कासिमपुर में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

Fri, 24 Feb 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
पनियाली कासिमपुर में वार्षिक समागम के अंतिम दिन भव्य नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे
विज्ञापन
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। पनियाली कासिमपुर स्थित गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब में चल रहे वार्षिक समागम के अंतिम दिन भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें दलेर खालसा गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के समापन के उपरांत कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। जिसमें गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली के हजूरी रागी जतिंदर सिंह, अर्जुन सिंह परवाना (कुरुक्षेत्र), सतवंत सिंह (अमृतसर), अनगपाल सिंह, नरेंद्र सिंह व मनिंदर सिंंह ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। वहीं, रछपाल सिंह (जालंधर), डाॅ. हरि सिंह जाचक (लुधियाना) और कवि जमीर अली जमीर (मलेरकोटला) ने कविता के माध्यम से गुरु यश का गायन किया। कीर्तन दरबार उपरांत गांव में पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें दलेर खालसा गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। नगर कीर्तन में पालकी साहिब के आगे संगत सफाई करते हुए चल रही थी। गुरबाणी कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर बाबा रणजीत सिंह, रवींद्र सिंह, हरजीत सिंह, कंवरपाल सिंह, अजब सिंह, ग्राम प्रधान पवित्र सिंह, कुलजिंदर सिंह, जरनैल सिंह, राजपाल सिंह, रविपाल सिंह, गुरदीप सिंह, जोध सिंह, गुरमीत सिंह, अमरदीप सिंह व खुशप्रीत सिंह के अलावा देवबंद, नागल, मुजफफरनगर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड से बड़ी संख्या में संगतों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें