फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर ने ओढ़ी कोहरे की चादर, दिनभर ठिठुरते रहे लोग

Sat, 11 Jan 2025 04:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम फिर से करवट बदल रहा है। शुक्रवार को जनपद ने फिर से कोहरे की चादर ओेढ़ ली। दिन भर कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। सोमवार तक बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कोहरा आने तथा दोपहर में धूप निकलने का अनुमान जताया गया था, लेकिन दिनभर कोहरा छाया रहा। शीतलहर के कारण सर्दी का असर महसूस किया गया। हालांकि बृहस्पतिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि रही। जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस था वह शुक्रवार को .3 डिग्री बढ़कर 8.8 डिग्री पर पहुंच गया।
अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार के समान 16 डिग्री सेल्सियस ही रहा। बीते साल से तुलना करें तो इस बार सर्दी कम है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन में सर्दी के बढ़ने का अनुमान जताया है। शनिवार को भी बादल छाए रहने तथा सोमवार तक फिर से बारिश आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें