सरसावा। शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में शाहजहांपुर रेलवे फाटक के समीप खनिज से भरे डंपर की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके साथी घायल हो गया। फाटक बंद होने के कारण चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। मृतक के भाई की ओर से तहरीर दी गई।
हादसा शुक्रवार शाम करीब आठ बजे हुआ। शाहजहांपुर की ओर से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति रेलवे फाटक पार कर चिलकाना की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रहे खनिज से भरे डंपर ने बाइक सवारों को साइड मार दी, जिसमें बाइक चला रहा व्यक्ति तो सड़क किनारे कच्ची मिट्टी पर गिर गया, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति डंपर की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भागने लगा,परंतु इसी बीच रेलवे फाटक बंद हो गया।
चालक डंपर को वहीं छोड़ भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां बाइक के पीछे बैठे जावेद 45 वर्ष पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम दुमझेड़ी थाना चिलकाना को मृत घोषित कर दिया गया।
पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण
पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण
पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण