फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अदालत ने पूर्व एमएलसी महमूद अली को 22 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल, खुलेंगे बड़े राज

Mon, 18 Jul 2022 06:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

मुंबई से गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पूर्व एमएलसी महमूद अली को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने महमूद अली को 22 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
महमूद अली को न्यायिक रिमांड पर भेजा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के खनन माफिया व पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल को अदालत ने 22 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूर्व एमएलसी महमूद अली को रविवार देर रात सहारनपुर पुलिस ने नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था। इसके बाद सोमवार को दोपहर 12 बजे महमूद अली को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने महमूद अली को रिमांड लेने के लिए कोर्ट में पत्र भी दाखिल किया था। इससे पूर्व महमूद अली से पूछताछ भी की गई।

विज्ञापन


पूर्व एमएलसी महमूद अली को पुलिस टीमें कड़ी सुरक्षा में मुंबई से लेकर सहारनपुर रविवार की देर रात पहुंची थीं। यहां महमूद अली से पूछताछ भी की गई। सोमवार दोपहर 12 बजे महमूद अली को थाना मिर्जापुर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि महमूद अली से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।

खुलेंगे राज, कारिंदों में मचा हड़कंप 
महमूद अली से पूछताछ के बाद कई अहम बातें सामने आईं हैं। इसके साथ ही हाजी इकबाल और महमूद अली से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। इसको लेकर हाजी इकबाल और महमूद अली के कारिंदों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Police raid: कई राज्यों में सिंडिकेट कैसिनो का अरबों का धंधा, लग्जरी कारों से रिसॉर्ट आते थे आरोपी, युवतियों को मिलते थे 10 हजार रुपये

हाजी इकबाल के तीन पुत्र भी हैं जेल में
हाल ही में पुलिस की ओर से हाजी इकबाल और महमूद अली पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हाजी इकबाल के तीन पुत्रों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी हैं। इसके साथ ही दो माह के अंदर 21 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई और न्यू भगत सिंह कॉलोनी में हाजी इकबाल की तीन कोठियों पर भी प्रशासन का बुलडोजर चल चुका है। महमूद अली और हाजी इकबाल पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें