फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: महिला अस्पताल की छत से गिरकर सफाई कर्मी की मौत, सुरक्षा पर भी उठे रहे सवाल

Sun, 22 Sep 2024 12:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला सहारनपुर

सार

सहारनपुर में जिला महिला अस्पताल की छत से एक युवक गिर गया। गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में जिला महिला अस्पताल की छत से एक युवक गिर गया। युवक को जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को साथ ले गए। मृतक महिला अस्पताल में संविदा पर सफाई कर्मी था।

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में शेखपुर कदीम के रहने वाले संदीप पुत्र सुरेश संविदा पर सफाईकर्मी था। दो दिन पूर्व रात करीब दो बजे महिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिर गया। युवक का सिर फर्श पर लगा। जिसके बाद वह बेसुध हो गया। युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजनों ने मना कर दिया। शव को परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


युवक की मौत से महिला अस्पताल में सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि युवक महिला अस्पताल में छत से गिर गया था। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें