फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सांसद चंद्रशेखर और चिकित्सक की होगी गवाही

Sun, 22 Sep 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आसपा प्रमुख नगीना सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले के मामले में तीन लोगों की गवाही हो चुकी है। अब इस मामले में सांसद और चिकित्सक की गवाही होगी। इसमें 24 सितंबर को अदालत सुनवाई करेगी।
विज्ञापन

मामला अपर सत्र न्यायाधीश एससीएसटी कक्ष संख्या दो की अदालत विचाराधीन है। सांसद चंद्रशेखर पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले में उनके प्रतिनिधि काशी मौर्य की गवाही हो चुकी है। काशी मौर्य ने अदालत में शपथ पत्र देकर कहा था कि चंद्रशेखर पर हमले के दौरान उन्होंने एसएसपी को मैसेज कर जानकारी दी थी। इस मामले में सांसद चंद्रशेखर के चालक मनीष, साथी डॉ. बृजपाल और काशी मौर्य की गवाही हो चुकी है। अब सांसद चंद्रशेखर और जिला अस्पताल के चिकित्सक की गवाही होगी, जो अहम है। बता दें कि पिछले वर्ष 29 जून को देवबंद में यूनियन तिराहे पर कार में आए युवकों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर फायरिंग की थी। एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकली थी। चंद्रशेखर और उनके साथी डॉ. बृजपाल घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्की, प्रशांत, लविश, निवासी गांव रणखंड़ी देवबंद और विकास निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें