फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गोली की रफ्तार से पुलिया से टकराई कार, उछलकर नाले में गिरी, महिला समेत दो की मौत

Mon, 26 May 2025 07:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

टेलीफोन एक्सचेंज के पास यह हादसा हुआ। कार चालक और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। इसके अलावा गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर हादसे में दो बच्चों समेत छह घायल हो गए।
विज्ञापन
पैसेंजर नेहा और कार चालक सक्षम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सदर बाजार क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के पास अनियंत्रित कार पुलिया से टकराकर नाले में जा गिरी। हादसे में आशीर्वाद कॉलोनी निवासी सक्षम (21) पुत्र राजेश और थाना भवन निवासी नेहा (35) पत्नी रामकुमार की मौत हो गई। वहीं, नागल में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बाइक-मोपेड की टक्कर में दो बच्चे समेत छह लोग घायल हुए।
विज्ञापन

 

सक्षम बुकिंग पर कार चलाता था। कार चालक सक्षम रविवार देर रात हसनपुर से नेहा (35) पत्नी रामकुमार को लेकर थानाभवन छोड़ने के लिए निकला, जो कुछ दिन से अपनी सहेली के पास रह रही थी। टेलीफोन एक्सचेंज के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने पर कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया में जा टकराई। 
 

इतनी भीषण टक्कर थी कि कार उछलकर पास में बह रहे नाले में जा गिरी। सूचना मिलने पर कांशीराम चौकी से पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। कार को क्रेन से बाहर निकलवाया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार चौकी में खड़ी कराई।
 

नेहा का एक बेटा, एक बेटी
पुलिस ने बताया कि मृतक नेहा की 12 साल की बेटी और सात साल का बेटा है। वह कुछ दिन पहले अपनी सहेली सोनम से मिलने आई थी। उसकी शादी थानाभवन में हुई थी। वह मूलरूप से इंद्रा कॉलोनी की रहने वाली है।
 
विज्ञापन

दो मासूम बच्चों सहित छह घायल
गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सोमवार को गांव सरसीना मोड़ के निकट आगे जा रही मोपेड में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें थाना देवबंद के गांव झबीरण निवासी बाइक सवार अकलीन, उसकी पत्नी गुलिस्ता, बेटी माही (5) एवं अन्हा (8 माह) घायल हो गए। मोपेड सवार देहात कोतवाली के गांव परागपुर निवासी रिजवान एवं उसकी भांजी मुजफ्फरनगर के गांव भोकारेडी निवासी नसरीन को भी चोटें आई हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें