सहारनपुर की कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी अश्वनी सुखीजा उर्फ आशु कंस्ट्रक्शन का कार्य करते हैं। वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फ्लैट बनाते हैं। लोगों के लिए धरती पर फ्लैट बनाने वाले आशु ने अब कोरोना काल में अपने लिए चांद पर प्लॉट खरीदा है।
सहारनपुर के एक बिल्डर ने ऑनलाइन बिड में शामिल होकर चांद पर प्लॉट खरीदा है। उन्हें पांच लाख रुपये कीमत में चांद पर प्लॉट की रजिस्ट्री मिली है। इस प्लॉट को खरीदने के बाद बिल्डर ने कहा कि धरती पर तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए यह कदम उठाया और चांद पर अपनी मां के लिए प्लॉट खरीदा है।
विज्ञापन
सहारनपुर की कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी अश्वनी सुखीजा उर्फ आशु कंस्ट्रक्शन का कार्य करते हैं। वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फ्लैट बनाते हैं। लोगों के लिए धरती पर फ्लैट बनाने वाले आशु ने अब कोरोना काल में अपने लिए चांद पर प्लॉट खरीदा है।
उन्होंने बताया कि लुना सोसाइटी इंटरनेशनल की बिड हुई थी। ऑनलाइन बिड में कीमत लगानी थी, उन्होंने भी इसमें हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्हें ऑफर में एक एकड़ क्षेत्र के प्लॉट पर बोली लगाने का मौका मिला। इस जमीन के लिए पांच लाख रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना पड़ा। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने के बाद अब उन्हें सोसाइटी ने रजिस्ट्री भेजी है, जिसमें उन्हें प्लॉट का मालिकाना हक दिखाया गया है और साथ ही नक्शा भी भेजा गया है।
विज्ञापन
बिल्डर ने बताया कि पिछले वर्ष लगे लॉकडाउन और इस वर्ष लगे कोरोना कर्फ्यू की वजह से रियल एस्टेट मार्केट डाउन है, उन्हें उम्मीद है कि चांद पर खरीदे प्लॉट के एक वर्ष में उन्हें अच्छे पैसे भी मिल सकते हैं।