फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: रणखंडी गांव में चकरोड पर मिला लापता युवक का शव, किसान से ले रखे थे रुपये, हत्या की आशंका

Sun, 08 Nov 2026 02:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

घलोली गांव निवासी पुष्पेंद्र शनिवार को घर से निकला था, रविवार को उसका शव बरामद हुआ। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार मां और एक बहन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद स्थित घलोली गांव से लापता पुष्पेंद्र (42) का शव रणखंडी गांव में श्मशान घाट के पास चकरोड पर पड़ा मिला। वह मजदूर था और एक दिन पहले लापता हुआ था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

घलोली निवासी मजदूर पुष्पेंद्र शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर से निकला था और इसके बाद से लापता था। रविवार को उसका शव रणखंडी गांव में श्मशान घाट के पास चकरोड पर पड़ा मिला। सूचना पर एसपी देहात मयंक पाठक फोरेंसिक टीम और स्थानीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। जबकि फॉरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए। 
 

बताया गया कि पुष्पेंद्र ने हाल ही में किसी से खेत में खड़ा गन्ना काटने के लिए एडवांस में रुपये भी लिए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उसके अलावा मां और एक बहन है। उसकी मां भी खेतों पर काम करती है। पुष्पेंद्र अविवाहित था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुष्पेंद्र के गले पर मामूली निशान मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। 

ये भी देखें...
बॉलीवुड एक्टर को सजा: सलमान की फिल्म में काम, साउथ का स्टार; जानें भूपेंद्र सिंह ने क्यों की किसान की हत्या
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें