फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ईंट उठाकर अपने माथे पर मारने लगे भाजपा पार्षद, हो गए लहूलुहान, लगे नौ टांके; जानें पूरी बात

Mon, 18 Aug 2025 12:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति वार्ड 52 से पार्षद हैं। उनका आरोप है कि पार्टी के कुछ नेता उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे परेशान होकर वह जीना नहीं चाहते, इसलिए उन्होंने सरेआम ऐसा किया है।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद के माथे पर टांके लगाते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वार्ड नंबर 52 के भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति ने ईंटों से माथे पर प्रहार कर आत्महत्या का प्रयास किया है। पार्षद ने पार्टी के कुछ नेताओं पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल, उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। यह पोस्ट पार्षद ने फेसबुक पर भी की है। पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 

शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी चुंगी पर पुल खुमरान स्थित मोहल्ला काहरान में भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति रहते हैं। वह वार्ड 52 से पार्षद हैं, जो लिंक रोड और उसके आसपास का क्षेत्र है। रविवार देर शाम मनोज प्रजापति अपने वार्ड में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक भाजपा नेता से हुई। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। मनोज ने ईंट उठाकर अपने माथे पर मारनी शुरू कर दी। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पता लगते ही परिजन भी पहुंच गए। 
 
विज्ञापन

खून से लथपथ मनोज को स्थानीय लोगों व परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनके माथे पर नौ टांके आए। पार्षद का आरोप है कि पार्टी के ही कुछ नेता परेशान कर रहे हैं। जातिसूचक शब्दों के अलावा पार्टी में नहीं रहने लायक कहते हैं। इसी से आहत होकर उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया। 

ये भी देखें...
Saharanpur: बारिश के कारण बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, गांवों में भरा पानी, बाढ़ जैसे हालात से दहशत    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें