फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को झटका: बढ़े टैक्स पर सत्ता पक्ष की चुप्पी से आहत पार्षद ने छोड़ी पार्टी, नगर विधायक पर साधा निशाना

Sat, 28 Jun 2025 04:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में जीआईएस टैक्स वृद्धि के विरोध में वार्ड 24 पार्षद राजीव वर्मा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नगर विधायक और महानगर अध्यक्ष पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
पार्षद राजीव वर्मा उर्फ अन्नू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर नगर निगम द्वारा किए गए GIS सर्वे के बाद गृहकर और जलकर में भारी वृद्धि को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। 500 गुणा तक बढ़े टैक्स से जनता परेशान है, लेकिन भाजपा नेताओं की चुप्पी ने अब पार्टी के भीतर ही असंतोष पैदा कर दिया है।

विज्ञापन


वार्ड 24 गोविंद नगर के पार्षद राजीव वर्मा उर्फ अन्नू ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता कर भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने नगर विधायक राजीव गुंबर और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई पर गंभीर आरोप लगाए कि उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और जनता की आवाज सरकार तक नहीं पहुंचाई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन

राजीव वर्मा ने बताया कि वे पहले निर्दलीय पार्षद थे, लेकिन वर्ष 2024 में भाजपा ज्वाइन की थी। उनका आरोप है कि जीआईएस सर्वे और टैक्स वृद्धि पर पार्टी के बड़े नेता और पार्षद खामोश रहे, जिससे जनता में भारी नाराजगी है।

चार महीने से आंदोलन कर रहे पार्षदों का कहना है कि नोटिस फिलहाल व्यावसायिक भवनों को भेजे गए हैं लेकिन आगे चलकर आम नागरिकों पर भी यह बोझ पड़ सकता है। व्यावसायिक टैक्स में तो 500 गुणा तक बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन

पार्षदों का धरना-प्रदर्शन कई बार नगर निगम में हो चुका है, लेकिन सत्ता पक्ष की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या प्रतिक्रिया नहीं मिली।

राजीव वर्मा के इस्तीफे की घोषणा के दौरान सपा पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, हाजी गुलशेर, अहमद मलिक और नितिन जाटव जैसे कई विपक्षी नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें