फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: टला बड़ा हादसा, थाने की पुरानी बैरक की छत भरभराकर गिरी, दो बाइक क्षतिग्रस्त

Sat, 08 Jul 2023 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार दोपहर को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां थाने की पुरानी बैरक की छत मूसलाधार बारिश के बाद भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय बैरक में कोई सिपाही व अधिकारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
पुरानी बैरक का छत भरभरा कर गिर पड़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार हो रही बरसात से थाना नागल परिसर में एक पुरानी बैरक का छत भरभरा कर गिर पड़ी जिसमे खड़ी कई बाइके क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 1.40 बजे थाने में महिला हेल्प डेस्क के बिल्कुल पीछे की तरफ स्थित खाली बैरक की छत बारिश में अचानक भर भराकर नीचे आ गिरी जिससे से बैरक में खड़ी एसआई कृष्णपाल, होमगार्ड राकेश कुमार व एक अन्य की बाइक मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: अनिरुधाचार्य महाराज बोले- UCC का विरोध करने वाले अज्ञानी, आईपीएस ज्योति मौर्य मामले में कही ये बड़ी बात
विज्ञापन


गनीमत रही कि बैरक के अंदर कोई नही था वर्ना कोई जनहानि भी हो सकती थी। छत गिरने की आवाज सुनकर अपने ऑफिस से तुरंत बाहर निकलकर मुआयना करते हुए थाना निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई है लेकिन तीन बाइक क्षतिग्रस्त हुई है जिन्हे मलबे से बाहर निकलवाया जा रहा है। बाकी स्थिति बाद में स्पष्ट हो पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें