फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक लाभ के लिए चंद्रशेखर ने कराया हमला: सुरेंद्रपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि आसपा प्रमुख चंद्रशेखर पर हुए हमले का कोई भी गवाह नहीं है। जिससे इस बात को और अधिक बल मिलता है कि कहीं राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से चंद्रशेखर ने खुद पर हमला तो नहीं कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन परिसर में बैठक में ठा. सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि देवबंद में जिस जगह भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर पर हमला हुआ है उसके करीब एक बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जबकि दस कदम की दूरी पर पुलिस चेक पोस्ट भी है। इतना सब कुछ होने के बाद भी हमले का कोई गवाह ही नहीं है जो स्वयं में एक प्रश्न है। ऐसे में घटना कारित करने वालों से साजिश की संभावना को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद आरोपियों पर जातीय आधार पर हमला करना निंदनीय है। चौधरी शेषपाल ने कहा कि चंद्रशेखर ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए स्वयं पर हमला कराया है। अतुल चौधरी आदि ने भी विचार रखे। इसमें भानू प्रताप, राघव धीमान, निमित जैन, सुरेश चंद्रा, प्रिया उपाध्याय, शमीम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें