सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गुरुवार को नगर के मोहल्ला कायस्तान स्थित श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बजरंग दल के जिला सह संयोजक पंडित दिग्विजय शर्मा ने कहा कि आने वाली 25 दिसंबर को कोई भी किसी भी मंदिर या भगवान को सांता क्लॉज की ड्रेस न पहनाएं। अन्यथा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर
उन्होंने कहा कि धर्मांतरण व गोकशी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान दिग्विजय शर्मा जिला सह संयोजक बजरंग दल, जयराज पंवार प्रखंड अध्यक्ष, शोभित मित्तल, हिमांशु सैनी, शैंकी पंवार, पंकज सैनी, सारंग चौधरी, आकाश चावला, शिवम प्रजापति, संयम बजाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें