फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मानदेय को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी, आत्मदाह का प्रयास, दो की तबीयत बिगड़ी

Fri, 28 Jul 2023 04:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : मानदेय को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। वहीं, शुक्रवार को धरना देने के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह का प्रयास किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। मानदेय न मिलने पर शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहीं, पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल बोतल छीनी और उन्हें आत्मदाह करने से रोका।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले करीब एक महीने से आशा कार्यकर्ता धरनारत हैं, लेकिन अभी तक उनका पूरा मानदेय खाते में नहीं भेजा है। वहीं, शुक्रवार को हकीकत नगर रामलीला मैदान में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहीं, तबीयत बिगड़ने पर नसीम और गीता को जिला अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: विरासत: कभी देखा है हवेली वाला गांव? यहां 200 साल का इतिहास समेटे हैं 24 आलीशान हवेलियां और 11 ऐतिहासिक मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल उनके हाथ से बोतल छीनी। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह सहित सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: दो साल की मोहब्बत की ऐसी सजा: सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र कर दौड़ाया फिर बनाया वीडियो, फिर भी चुप रही पीड़िता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें