एक सूचना के आधार पर सोमवार सुबह एएनटीएफ मेरठ के प्रभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गंगोह कोतवाली पहुंची। वहां से कोतवाली पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र के गांव मोहनपुरा उर्फ मैनपुरा में गफ्फार पुत्र कामिल के मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मकान से बोरो में भरा हुआ करीब 700 किलोग्राम नशीला पदार्थ डोडा बरामद हुआ। इतनी भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद होने पर कोतवाली पुलिस भी दंग रह गई।
इसके बाद पुलिस बरामद डोडा और मौके से पकड़े गए आरोपी कामिल को कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अह अपने साथी गांव खानपुर निवासी मुकरीम के साथ मिलकर ट्रक में मध्य प्रदेश के मंदसौर व नीमच से डोडा मंगवाता था। वह डोडे को हरियाणा, पंजाब, सहारनपुर व शामली क्षेत्र में सड़कों पर बने ढाबों पर सप्लाई करता था।