फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बाइक टकराने से नाराज कांवड़ियों का हंगामा, जीजा-साले को जमकर पीटा, बाइक में की तोड़फोड़

Wed, 24 Jul 2024 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में बाइक की टक्कर से गंगाजल बिखरने से नाराज हरियाणा के कांवड़ियों ने जीजा-साले को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में बाइक की टक्कर से गंगाजल बिखरने से नाराज हरियाणा के कांवड़ियों ने जीजा साले को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। उनकी बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


पुलिस ने कावड़ियों को गंगाजल देकर किसी तरह समझा बुझाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवक ने 7 कावड़ियों के खिलाफ तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: गुदड़ी बाजार तिहरा हत्याकांड: मेरठ की सबसे खाैफनाक थी ये वारदात, 16 साल चला मुकदमा, आज फैसला टला 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर रात अमन पुत्र लीलू निवासी जमालपुर थाना जनकपुरी अपने जीजा मोनू निवासी गांव मच्छरहेड़ी के साथ गागलहेड़ी से सहारनपुर बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही ये हिंडन पुल के समीप बजाज एजेंसी के सामने पहुंचे तो इनकी बाइक कांवड़ियों से टकरा गई। बाइक टकराने से कांवड़िये की कावड़ में रखा गंगाजल बिखर गया।

इससे नाराज कांवड़ियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट करते हुए बाइक को लाठी डंडों से तोड़कर क्षतिग्रस्त दिया। मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अमन को भी चोटें आई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने थाने में रखा गंगाजल मंगा कर कांवड़ियों को देते हुए समझाबुझा कर मामला शांत कराया। पुलिस ने बाइक सवारों को कांवड़ियों के चंगुल से छुड़ाते हुए गंभीर रूप से घायल मोनू को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें