सहारनपुर जनपद के देवबंद में चार दिन पूर्व खेत में पड़ी मिली बच्ची के माता-पिता का पता चल गया है। शादी का झांसा देकर युवक ने एक नाबालिग को गर्भवती किया और बच्ची पैदा होने पर उसे जंगल में फेंक दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि दारुल उलूम वक्फ स्थित कॉलोनी में रहने वाले सलमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने युवक को खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी तो वह शादी करने में टाल-मटोल करने लगा। इस बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
आरोप है उक्त युवक नवजात को जबरदस्ती उठाकर सांपला मार्ग पर जंगल मे फेंक आया और उसे धमकी दी यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: दोस्त की बहन से प्रेम विवाह, थाने में बेटी को पति के साथ देख मां बेहोश, पर नहीं पसीजा दिल