फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे का शव देख मां के पैरों तले खिसक गई जमीन, पत्नी बच्चों के साथ गई थी मायके, चंद मिनटों में उठाया ये कदम

Mon, 28 Aug 2023 08:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : घर में बेटे का शव देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया गया कि पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। युवक ने खुद को अकेला पाकर चंद मिनटों में ही यह खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में शहर से सटे गांव मवीकलां में मानसिक तनाव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक काफी समय से बीमार चल रहा था। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव मवीकलां निवासी विकास (35) पुत्र यशपाल काफी समय से बीमार चल रहा था। उसके फेफड़ों में संक्रमण था। इसी के चलते वह मानसिक तनाव में आ गया। सोमवार की सुबह नौ बजे युवक घर पर अकेला था। उसकी पत्नी, दो बेटियों के साथ मायके गई है। युवक की मां पड़ोस में गई थी। इसी दौरान विकास ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। मां ने आकर देखा तो कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: एक और वीडियो वायरल, रोते हुए बोले पीड़ित छात्र के दादा- सही कार्रवाई नहीं हुई तो...

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के तीन भाई और हैं, जिन्हें सूचना दी गई। पता लगते ही सभी परिजन घर आ गए। हसनपुर चौकी इंचार्ज विकास तोमर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: थप्पड़ कांड पर जयंत ने पूछा बड़ा सवाल, निशाने पर भाजपा नेता, बच्चों को लेकर कही ये भावुक बात

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवक ने बीमारी के चलते मानसिक तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि इन दिनों युवक की पत्नी भी बीमार चल रही है, जिससे वह अवसाद में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें