फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दिन निकलते ही घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम, हंगामा

Sun, 27 Aug 2023 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार सुबह हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। यहां एक युवक को घर से बुलाकर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं गुस्साए परिजनों ने  जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर शहर से सटे गांव पिंजौरा में एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर के नजदीक ही युवक का शव पड़ा मिला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


परिजनों ने मल्हीपुर रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। एसपी सिटी और कोतवाली देहात व कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मल्हीपुर रोड स्थित गांव पिंजौरा निवासी किशन सैनी (24) पुत्र ओम प्रकाश डेयरी पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक, किशन रविवार की सुबह सोकर उठा।

करीब पौने आठ बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे घर के बाहर आवाज मारी, जिसके बाद किशन के साथ चला गया। इसके कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई। ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो किशन का शव पड़ा था और उसके सिर में गोली लगी थी। बराबर में ही उसकी टोपी पड़ी थी।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग करते हुए मल्हीपुर रोड पर जाम लगा दिया। पता लगते ही एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ प्रथम अजेंद्र यादव, कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर आरसी शर्मा, देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। परिजनों का कहना है कि किशन की किसी से रंजिश नहीं थी। उसकी हत्या किसने और क्यों की है, इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। 

वहीं, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द आरोपियों को पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें