फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पति से झगड़ा कर पार की घर की दहलीज, दो लोगों ने पकड़कर 50 हजार में बेचा, रुला देगी दर्दभरी कहानी

Tue, 19 Aug 2025 10:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

नानौता निवासी महिला के दो बच्चे भी हैं। वह घर से निकली तो दो लोग उसे बहला-फुसला कर ले गए। जिस व्यक्ति ने उसे खरीदा, वह कोर्ट मैरिज करने पहुंच गया, तो पुलिस ने पकड़ लिया। तब जाकर मामला खुला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति से झगड़ा कर घर छोड़कर गई महिला को दो लोगों द्वारा 50 हजार रुपये में बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला को खरीदने वाला व्यक्ति उसे लेकर न्यायालय में कोर्ट मेरिज के लिए पहुंचा था। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

 

थाना गंगोह के खानपुर गांव निवासी महिला की शादी कई वर्ष पूर्व नानौता निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। दंपती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, इसके बाद महिला घर से गायब हो गई। महिला के पति के मुताबिक उसने नानौता थाना में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 
 

बताया कि कुछ दिन पूर्व जडौदा पांडा व दुगचाड़ा के दो लोगों को पत्नी सहारनपुर अस्पताल में घूमती हुई मिली, वह बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने उसे देवबंद कोतवाली के चंदेना कोली गांव में एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेच दिया। 
 
विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार को उक्त व्यक्ति महिला को लेकर कोर्ट मैरिज के लिए न्यायालय पहुंच गया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस को उन पर शक हो गया। हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने पर पूरा मामला प्रकाश में आया। पुलिस का कहना है कि आरोपी हिरासत में हैं, जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें