सहारनपुर के नकुड़ में कोतवाली क्षेत्र में आपसी संघर्ष में एक महिला की माैत हो गई। यहां टाबर-मंधौर मार्ग स्थित सरदार चरण सिंह के डेरे के पास खंडजे पर पड़ी पानी की प्लास्टिक नाल के ऊपर से ट्रैक्टर चढ़ाने से मना करने पर खनन माफिया ने देवर-भाभी को ट्रैक्टर ट्राॅली चढ़ाकर कुचल दिया। इससे भाभी की मौके पर मौत हो गई, जबकि देवर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वारदात के बाद खनन माफिया खनिज से भरे दोनो ट्रैक्टर ट्रालियों सहित मौके से फरार हो गए।