उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाल। तब तक अयान की मौत हो चुकी थी। अयान मुगल माजरा का रहने वाला था और अपने फूफा जाहिद के यहां रहता था।
हादसे में जाहिद, उसकी पत्नी सलमा बेटा मुस्तकीम, मायके आई हुई बेटी मुस्तकिमा, दामाद साबिर और बेटी के दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।